02 जुलाई 2026

डिग्री कालेज रंगरा से स्थानांतरण को लेकर आमरण अनशन दुसरे दिन भी जारी

डिग्री कालेज रंगरा से स्थानांतरण को लेकर आमरण अनशन दुसरे दिन भी जारी
  
नवगछिया। बिहार सरकार द्वारा नव सृजित डिग्री कालेज रंगरा का स्थानांतरण किए जाने का लगातार विरोध चरम पर पहुंच रहा है। रंगरा तेजनारायण उच्च विद्यालय से डिग्री कॉलेज स्थांतरित के विरोध में दुसरे दिन गुरुवार को भी अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर छात्र बैठै रहे। रंगरा स्थित तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर में डिग्री कॉलेज को विनोवा भावे विद्यालय में स्थानांतरित किए जाने का विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा। अपनी मांगों को लेकर छात्र अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर दुसरे दिन भी बैठे रहे। रंगरा प्रखंड के छात्रों एंवम ग्रामीणों की एकजुटता बढ़ती जा रही है और एकजुटता का मिशाल पेश कर में सैकड़ों लोग अनशनकारी के समर्थन में दुसरे दिन साथ बैठ कर अपनी मांगों पर डटे रहे और रंगरा क्षेत्र के छात्रा बहनों भी अनशन स्थल पर बैठ कर अपनी आक्रोश को जता रही है। लगातार भावुक होकर रोकर अपने अधिकार की मांगों को लेकर डटे हुए है।

आमरण अनशन पर बैठे आशुतोष सिंह ने बताया कि हम सभी अनशन पर बैठने से पुर्व विशाल मशाल जुलूस, पुतला दहन, आक्रोश मार्च, हस्ताक्षर अभियान जैसे चरणबद्ध तरीके आंदोलन के बाद अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे है और मांग जब तक पुरा नही होती है बैठै रहेंगे और रंगरा ने एकजुट होकर कहा जिस तरह सैकड़ों लोगों ने एकसाथ विशाल मशाल जुलूस, धरना प्रदर्शन किया और आक्रोश मार्च निकाल कर जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्राएं एवं समर्थन मिला उसी तरह से आगे भी डटे हुए रहेंगे।
 
अनशनकारी अनुज चौरसिया ने बताया कि स्थानांतरण के विरोध में रंगरा प्रखंड के सभी जगहों पर आमजनों में गुस्सा फूटते दिखाई पड़ रहा है। सभी वर्गों के आम जनमानस, छात्र लगातार एक स्वर में एक ही मांग को लेकर अडिग है कि डिग्री कॉलेज रंगरा के तेनारायण उच्च विद्यालय में ही संचालित किया जाए और सरकार को किसी भी परिस्थिति में स्थानांतरण रोकना होगा ताकि रंगरा प्रखंड के सभी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु भविष्य में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं हो। यह कहां का न्याय है कि भवन निर्माण एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद कॉलेज को छल कर स्थानांतरित कर दिया गया, जो क्षेत्र की जनता के साथ काफी दुखद, छल एवं धोखा है और यह छल को वापस नहीं लिया जाता है तो हम अपने साथियों के साथ अनशन पर बैठे हुए रहेंगे और चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
अनशनकारी मृदुल शर्मा ने बताया कि स्थानांतरण जो कि तीनटैंगा दियारा क्षेत्र में किया गया जो कि बाढ से लगातार साल में तीन महीने से ज्यादा प्रभावित रहता है जो कि डिग्री कॉलेज संचालित होने में काफी परेशानी होगी।

सभी ग्रामीण रंगरा क्षेत्र के सभी वर्गों के छात्र-छात्राए एंवम अभिवावकों के अंदर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार आपस में सामंजस्य स्थापित जा रहा और आमरण अनशन पर अपनी सहमति दे रहे हैं। और आमरण अनशन स्थल पर आमजनों में सर्वसम्मति से निर्णय करते हुए शांतिपूर्ण उच्च शिक्षा मंत्री श्री संजय सिंह टाइगर एवं स्थानीय विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से लगातार नम्र निवेदन करते हुए स्थानांतरण आदेश को तत्काल रद्द कर रंगरा में ही कॉलेज शुरू करने की मांग कर रहे हैं अन्यथा अनशन के साथ साथ हम सभी उग्र आंदोलन करने में बाध्य हो जायेंगे।

आज आमरण अनशन पर आशुतोष सिंह,अनुज चौरसिया, मृदुल शर्मा सहित दर्जनों लोग आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं अपनी मांगों को लेकर। अनिश्चितकालीन आमरण अनशन स्थल पर अपनी सहमति प्रदान करने हेतु आते जाते रहे हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र वासी।

इस आमरण अनशन अपनी सहमति देने के लिए आए गोपालपुर पुर्व विधायक गोपाल मंडल, सियाराम मंडल, मोहम्मद फारुख, मोहम्मद भोलु, राकेश ठाकुर, राजन ठाकुर, बंटी ठाकुर, रोजी ठाकुर, पंकज जायसवाल, मोहम्मद हाकीम, सिकंदर मंडल, गुलशन झा, आनंद सिंह, उप प्रमुख दिवाकर सिंह, प्रियतोश सिंह, राजेश शर्मा, चितरंजन शर्मा, शंकर शर्मा, सियाराम मंडल , आशीष मंडल, बंटी ठाकुर, राकेश ठाकुर, मिक्कू झा, भरत भूषण गणपति, बिहारी मंडल, मिठ्ठू जायसवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण अनशन स्थल पर सबो ने अपनी सहमति प्रदान किया।

14 दिसंबर 2025

बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के लिए नया मॉडल टाइम टेबल किया जारी

बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के लिए नया मॉडल टाइम टेबल किया जारी 
बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों—प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक, साथ ही संस्कृत विद्यालयों और मदरसों—के लिए नया मॉडल टाइम टेबल जारी किया है। इस नई व्यवस्था के तहत स्कूल सुबह 9:30 बजे खुलेंगे और शाम 4 बजे तक संचालित होंगे।
नई समय-सारणी में सुबह 9:30 से 10 बजे तक प्रार्थना सभा होगी, जिसमें छात्रों की पोशाक, बाल और नाखूनों की जांच अनिवार्य है। इसके बाद 10 बजे से पढ़ाई शुरू होकर आठ पीरियड तक चलेगी। दोपहर 12 से 12:40 बजे तक मध्यांतर रहेगा। छुट्टी से पहले राष्ट्रगान गाना भी अनिवार्य कर दिया गया है।
शनिवार को गैर-शैक्षणिक गतिविधियां जैसे खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभाग का उद्देश्य अनुशासन और राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देना है। यह टाइम टेबल दिसंबर से लागू हो चुका है और सभी स्कूलों में इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

19 जून 2025

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का उद्देश्य तथा लाभ

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का उद्देश्य तथा लाभ
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एक केंद्रीय योजना है। जिसका संचालन भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

योजना का उद्देश्य

युवाओं को विभिन्न सरकारी नेतृत्व वाली समुदायिक सेवा कार्यक्रमों से जोड़ना है। योजना के तहत 11वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर के युवाओं को देशहित में स्वयंसेवक के रूप में तैयार करना है। जिससे प्राकृतिक आपदा अथवा संकटकाल की स्थिति उत्पन्न होने की दशा में जनसेवा के लिए युवाओं को प्रशिक्षित किया जा सके।

राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य बनने के लाभ

देश के विभिन्न हिस्सों में सरकारी नेतृत्व वाली योजनाओं के संपादन में जनता की भागीदारी को सुनिश्चित करना। उदाहरण के तौर पर - मोदी सरकार के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए खुले में मलत्याग, रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों में गंदगी पर नियंत्रण के प्रति जागरूकता प्रसार हेतु एनएसएस के सदस्यों को तैनात किया गया था।

राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य बनने के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं —

राष्ट्रीय एकता शिविर में भागिदारी का अवसर

हर वर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर में एनएसएस स्वयंसेवक के रूप में भाग लेने का अवसर प्राप्त होना।

गणतंत्र दिवस शिविर में भागिदारी का अवसर प्राप्त होना

प्रत्येक वर्ष 1 से 31 जनवरी के बीच दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस शिविर में एनएसएस स्वयंसेवक दल परेड कैम्प में भाग लेने का अवसर प्राप्त होना।

राष्ट्रीय युवा उत्सव के आयोजन व्यवस्था में भागिदारी का अवसर

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा प्रदेश सरकारों के सम्मिलत सहयोग से देश के विभिन्न भागों में राष्ट्रीय युवा उत्सव आयोजित किया जाता है। यह उत्सव प्रत्येक वर्ष 12 से16 जनवरी तक चलता है। इसमें 1500 चयनित एनएसएस स्वयंसेवकों प्रतिभागियों को संबोधित करने एवं बातचीत करने के लिए शामिल किया जाता है।

राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार

सामुदायिक सेवा में एनएसएस छात्र स्वयंसेवकों, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों और कार्यक्रम समन्वयकों द्वारा उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने एवं युवा एनएसएस स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए प्रति वर्ष चयनित सदस्यों को राष्ट्रीय सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

27 जनवरी 2025

आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर हुआ भव्य खेल महोत्सव का आयोजन

आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर हुआ भव्य खेल महोत्सव का आयोजन

नवगछिया। प्रतिष्ठित आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर छात्रों ने परेड किया एवं विद्यालय प्रशासन द्वारा भव्य खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के चेयर पर्सन हेम नारायण झा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी तथा परेड के छात्रों का निरीक्षण किया। तत्पश्चात चेयरपर्सन महोदय ने फीता काटकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खो -खो खेल हुआ। पुन: 100 मीटर रेस, बोरा दौड़, बाल एण्ड स्पून रेस, जलेबी दौड़, पेन होल्डिंग रेस, पिक अप बाल्स, रिवर्स रेस, बनाना रेस, राउंड राउंड एण्ड राउंड रेस, बैलून रेस, पगबाधा दौड़, आक्टोपस रेस इत्यादि का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के अंत में म्यूजिकल चेयर रेस हुआ। जिसमें महिला अभिभावकों ने भाग लिया तथा पुरुष म्यूजिकल चेयर रेस में सभी शिक्षक और अभिभावकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता बेहद रोमांचक और मनोरंजक रही। कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेता और उपविजेता छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रधान श्री राजेश कुमार झा ने बताया कि विद्यालय में हर वर्ष खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। साथ ही बच्चों में प्रतिस्पर्द्धा की भावना प्रस्फुटित होती है।

04 नवंबर 2024

टीएमबीयू ने स्नातक सेमेस्टर टू की परीक्षा में किया आंशिक बदलाव

टीएमबीयू ने स्नातक सेमेस्टर टू की परीक्षा में किया आंशिक बदलाव 

भागलपुर। टीएमबीयू द्वारा स्नातक सत्र 2023-27 के सेमेस्टर टू की परीक्षा तिथि में आंशिक बदलाव किया गया है। विवि में 14 नवंबर को प्रथम व द्वितीय पाली में होने वाली परीक्षा अब 21 नवंबर को व 16 नवंबर को होने वाली परीक्षा 22 नवंबर को होगी। इसे लेकर विवि से अधिसूचना भी जारी की गयी है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार ने बताया है कि उक्त परीक्षा के अलावा अन्य सभी परीक्षाएं निर्धारित तिथि व समय पर आयोजित की जाएगी। बता दें कि विवि में नये इंडोर स्टेडियम का कुलाधिपति 14 नवंबर को ही उद्घाटन करेंगे। इसी कारण परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। जिसकी मांग छात्र नेताओं द्वारा की गई थी। 

29 अक्टूबर 2024

नवगछिया: मिथुन यादव हत्या कांड के फरार अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

नवगछिया: मिथुन यादव हत्या कांड के फरार अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के आदर्श थानांतर्गत प्रोपर्टी डीलर मिथुन यादव हत्या कांड में फरार चल रहें अभियुक्त ने पुलिस की कारवाई और दबाव के कारण व्यवहार न्यायालय नवगछिया में आत्मसमर्पण कर दिया। 
बताते चलें कि दिनांक-08.03.24 को नवगछिया आदर्श थानांतर्गत मकंदपुर चौक के पास एन0एच0 31 पर कुछ अपराधकर्मियों के द्वारा प्रोपर्टी डीलर मिथुन यादव (पिता-श्रीकांत यादव) सा0-लक्ष्मीपुर थाना-इस्माइलपुर जिला-भागलपुर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर नवगछिया आदर्श थाना कांड सं0-80/24 दिनांक-09.03.24 धारा-302/387/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
कांड के उदभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा के निर्देशन में गठित टीम के द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूत्रों के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त के विभिन्न ठिकानों पर निरंतर छापामारी किया गया। पुलिसिया दबाव बढने के कारण कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त 1. मिठ्ठु झा उर्फ सागर कुमार पे०-पप्पु झा उर्फ सुबोध झा सा०-कटरिया थाना-कुर्सेला जिला-कटिहार मंगलवार दिनांक-29.10.24 को व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसे माननीय न्यायाधीश महोदय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया। 
पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा के अनुसार दिनांक 01.09.24 को मिठ्ठु झा के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया था। शेष अभियुक्त जयचंद्र कुमार के विरूद्ध छापामारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस कांड के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त 1. राहुल यादव को असम से 2. अजीत यादव को पश्चिम बंगाल से 3. रंजन यादव को बिहपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा गया एवं 4. सजायाफ्का छोटु यादव को इस कांड में रिमांड किया गया है। इसके अलावा 
मिठ्ठु झा का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। जिसके तहत नवगछिया थाना कांड सं0-87/24 दिनांक-17.03.24 धारा-30 (ए) एवं कटिहार जिला एवं पुर्णिया जिला से संपर्क कर इसका आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

27 अक्टूबर 2024

टीएमबीयू के छात्र दरबार में 121 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

टीएमबीयू के छात्र दरबार में 121 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

भागलपुर। शनिवार को टीएमबीयू के सीनेट हॉल में आयोजित छात्र दरबार में 121 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गयी। कार्यक्रम में 137 मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें पीजी के सात पेडिंग व यूजी के पांच पेडिंग रिजल्ट, उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति के तीन मामले व अंकपत्र से जुड़े एक मामले शामिल हैं। 
मौके पर डीएसडब्ल्यू प्रो बिजेंद्र कुमार, प्रॉक्टर डॉ अर्चना साह, परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे।

23 अक्टूबर 2024

बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर वन की आंतरिक परीक्षा की तैयारी शुरु, परीक्षा फॉर्म 30 तक

बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर वन की आंतरिक परीक्षा की तैयारी शुरु, परीक्षा फॉर्म 30 तक


नवगछिया। स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर वन की आंतरिक परीक्षा की तैयारी शुरु कर दी गई है। इसके लिए परीक्षा फॉर्म 24 से 30 अक्टुबर तक कार्यालय में जमा लिया जायेगा। 

01 अप्रैल 2024

नवोदय कोचिंग सेंटर के नौ छात्रों ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में पायी सफलता

नवोदय कोचिंग सेंटर के नौ छात्रों ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में पायी सफलता
नवगछिया। न्यू प्रोफेसर कॉलोनी स्थित नवोदय कोचिंग सेंटर के नौ छात्रों ने 20 जनवरी 2024 को संपन्न हुई जवाहर नवोदय विद्यालय की वर्ग 6 की प्रवेश परीक्षा में सफलता पायी है। जिनमें रौशन कुमार, अनुराग भारती, सोनाक्षी कुमारी, पूजा कुमारी, अमन राज, चाणक्य राज, शुभम पासवान, हर्ष राज एवं वर्षा कुमारी शामिल हैं। छात्रों की इस सफलता पर नवोदय कोचिंग सेंटर के संचालक विनय भास्कर ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि इस कोचिंग सेंटर में अध्ययन करने वाले छात्र प्रतिवर्ष नवोदय और सिमुलतल्ला एवं फिटजी की प्रवेश परीक्षा में सफल हो रहे हैं। 

21 फ़रवरी 2024

TODAY BIG NEWS: आज से स्कूलों में सुबह 9 से 5 तक नहीं 10 से 4 बजे तक होगी पढ़ाई, ये है नया टाइम टेबल

TODAY BIG NEWS: आज से स्कूलों में सुबह 9 से 5 तक नहीं 10 से 4 बजे तक होगी पढ़ाई, ये है नया टाइम टेबल 


नव-बिहार समाचार, पटना। आज से राज्य भर के सरकारी स्कूलों में मुख्य सचिव केके पाठक की जगह सीएम नीतीश कुमार के निर्णय के तहत पढ़ाई का समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पहले की तरह ही होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में इसकी घोषणा की। साथ ही अधिसूचना भी जारी कर दी गई।
अब स्कूलों में जहां पहली घंटी 10 बजे से शुरू होगी। वहीं अंतिम कक्षा चार बजे खत्म हो जायेगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मंगलवार की देर शाम शिक्षा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दिया, अधिसूचना जारी होते ही सरकार का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
नयी समयावधि के दौरान कुल आठ घंटी पढ़ाई होगी। इस आशय के आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने जारी किये हैं।

सरकारी स्कूलों में अब इस टाइम टेबुल से पढ़ाई होगी। इसके अनुसार -
पहली घंटी    10 से 10:40 तक
दूसरी घंटी    10:40 से 11:20 तक
तीसरी घंटी   11:20 से 12:10 तक
चौथी घंटी    12:10 से 12:50 तक
मध्यांतर      12:50 से 01:30 तक
पांचवीं घंटी  01:30 से 02:10 तक
छठी घंटी     02:10 से 02:50 तक
सातवीं घंटी  02:50 से 03:30 तक
आठवीं घंटी  03:30 से 04:00 तक चलेगी।

03 दिसंबर 2023

डिजीटल मार्केटिंग के कितने प्रकार हैं, बतावें

डिजिटल मार्केटिंग अभियान शुरू करने में शामिल चरणों का संक्षिप्त विवरण क्या है

डिजिटल मार्केटिंग अभियान शुरू करने में शामिल चरणों का संक्षिप्त विवरण क्या है 


यहां डिजिटल मार्केटिंग अभियान शुरू करने में शामिल चरणों का संक्षिप्त विवरण दिया गया है:

1 अपने लक्षित दर्शकों को परिभाषित करें : अपने आदर्श ग्राहक और उनकी जरूरतों और प्राथमिकताओं को पहचानें। एक बार जब आप अपने दर्शकों को स्पष्ट रूप से समझ लेते हैं, तो आप अपने उत्पादों या सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न चैनलों का उपयोग कर सकते हैं।
2 अपने मार्केटिंग लक्ष्य निर्धारित करें: निर्धारित करें कि आप अपने अभियानों से क्या हासिल करना चाहते हैं, जैसे वेबसाइट ट्रैफ़िक में वृद्धि, अधिक लीड, या उच्च बिक्री।
3 अपने डिजिटल मार्केटिंग चैनल चुनें: उन चैनलों का चयन करें जो आपके दर्शकों और लक्ष्यों के लिए सबसे अधिक प्रासंगिक हैं, जैसे सोशल मीडिया, ईमेल, एसईओ, या पीपीसी विज्ञापन।
4 अपनी सामग्री बनाएं: अपने लक्षित दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए आकर्षक, जानकारीपूर्ण और प्रासंगिक सामग्री बनाएं।
5 अपना अभियान लॉन्च करें: अपने अभियान की योजना बनाएं और उसे क्रियान्वित करें, जिसमें विज्ञापन बनाना, सामग्री प्रकाशित करना और सोशल मीडिया चैनलों का प्रबंधन करना शामिल है।
6 अपने परिणामों की निगरानी करें और मापें: एनालिटिक्स टूल का उपयोग करके अपने अभियान के प्रदर्शन को ट्रैक करें और तदनुसार अपनी रणनीति समायोजित करें। अपने डिजिटल मार्केटिंग अभियानों की सफलता को मापने के लिए, आप वेबसाइट ट्रैफ़िक, क्लिक-थ्रू दरें, रूपांतरण दर और बिक्री जैसे मैट्रिक्स को ट्रैक कर सकते हैं।
7 अपनी रणनीति को परिष्कृत करें: अपने परिणामों का लगातार विश्लेषण करें और अपने अभियान की प्रभावशीलता को बेहतर बनाने के लिए अपनी रणनीति को परिष्कृत करें।

08 नवंबर 2023

DIGITAL MARKETING: डिजिटल मार्केटिंग से आप क्या समझते हैं ?

DIGITAL MARKETING: डिजिटल मार्केटिंग से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर: डिजिटल मार्केटिंग इंटरनेट चैनल पर आधारित व्यवसायिक सिस्टम है। जो डिजिटल नेटवर्क द्वारा निर्माता से उपभोक्ता टर्मिनल तक उत्पाद मूल्य को बना सकते हैं, बढ़ा सकते हैं और प्रसारित कर सकते हैं।

डिजिटल मार्केटिंग आम तौर पर उन मार्केटिंग अभियानों को संदर्भित करती है, जो कंप्यूटर, फोन, टैबलेट या अन्य डिवाइस पर दिखाई देते हैं। यह ऑनलाइन वीडियो, प्रदर्शन विज्ञापन, खोज इंजन मार्केटिंग, सशुल्क सामाजिक विज्ञापन और सोशल मीडिया पोस्ट सहित कई रूप ले सकता है।

डिजिटल मार्केटिंग में काम करने के कई फायदे हैं। जैसे बहुमुखी नौकरियां, आकर्षक वेतन और लचीलापन । कुछ कमियां भी हैं, जो इसे सभी के लिए सही उद्योग नहीं बना सकतीं। कोई भी व्यक्ति जो रचनात्मक हैं और प्रौद्योगिकी और मार्केटिंग का आनंद लेते हैं, तो वे डिजिटल मार्केटिंग भूमिका में सफल हो सकते हैं।

डिजिटल मार्केटिंग को औपचारिक रूप से  पहले ' ऑनलाइन मार्केटिंग', 'इंटरनेट मार्केटिंग' या 'वेब मार्केटिंग' के नाम से जाना जाता था।

डिजिटल मार्केटिंग के लिए कुछ जानकारी होना जरुरी है। जैसे कि वेबसाइट डिजाइन और डेवलपमेंट, सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के साथ अच्छी जानकारी, ईमेल मार्केटिंग, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), पेड डिजिटल मार्केटिंग, डिजिटल एनालिटिक्स, कंटेंट मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइन और वीडियो प्रोडक्शन।


07 नवंबर 2023

डिजिटल मार्केटिंग और इसका उद्देश्य

DIGITAL MARKETING: डिजिटल मार्केटिंग क्या है

डिजिटल मार्केटिंग का महत्व इस स्थिति में है कि यह सस्ती है और दुनिया भर के संभावित ग्राहकों से जुड़ने के लिए ढेर सारे विकल्प प्रदान करती है। कंटेंट मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग और सोशल मीडिया मार्केटिंग सभी ब्रांड पहचान बढ़ाने और ग्राहकों को आपके उत्पादों या सेवाओं के बारे में बताने में मदद करती है। इसे ही डिजिटल मार्केटिंग कहते हैं।


डिजिटल मार्केटिंग का उद्देश्य 

डिजिटल मार्केटिंग के दवारा हम व्यापक दर्शकों तक पहुंचने, अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और अधिक राजस्व उत्पन्न करने की सुविधा मिलती है। एक ऑनलाइन व्यवसाय स्थापित करना, विज्ञापन अभियान चलाना, सामग्री रणनीति विकसित करना कुछ ऐसे कार्य हैं जो एक डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ ऐसे परिणाम प्रदान करने के लिए करता है।


डिजिटल मार्केटिंग की आवश्यकता

कोरोना के बाद से डिजिटल मार्केटिंग की डिमांड काफी बड़ी है अब छोटे से ले कर बड़ा दुकानदार ऑनलाइन सामान बेच सकता है। आने वाला युग डिजिटल मार्केटिंग का होने वाला है सभी लोग चाहते है कि उन्हें घर बैठे सामान आसानी से मिले जाए। जब लोगो को घर बैठे सामान मिल रहा है वो भी सस्ते दामों पर तो लोग क्यों जायेंगे बहार सामान खरीदने। यह सिर्फ डिजिटल मार्केटिंग कि वजह से संभव हो पाया है अब हम सिर्फ अपने मोबाइल,कंप्यूटर,लैपटॉप का इस्तेमाल कर के अपने सामान ऑनलाइन बेच सकते है और पुरे भारत में बेच सकते है।


डिजिटल मार्केटिंग कितने प्रकार की होती है 

डिजिटल मार्केटिंग 9 प्रकार की होती है।

01 जुलाई 2023

होनहार किशोर वैज्ञानिक नवोन्वेषी राज आई एस टी तिरुअनंतपुरम यात्रा के लिए हुआ चयन

  होनहार किशोर वैज्ञानिक नवोन्वेषी राज आई एस टी तिरुअनंतपुरम यात्रा के लिए हुआ चयन






नव-बिहार समाचार,भागलपुर। जिले के नगरपारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के दशम कक्षा में अध्ययनरत छात्र राज नवोन्वेष का चयन आईआईएस टी तिरुअनंतपुरम के लिए किया गया है। एआई आईएस टी तिरुअनंतपुरम में 17 से 22 जुलाई 2023 तक अनविका के निर्देशांक में विभिन्न विशिष्टताएं एवं अन्य संबंधित शिक्षाएं उपयुक्त तकनीक की सूक्ष्म जांचों से रूबरू स्कूल शामिल रहेंगी। पिछले दिनों नवयुवक राज द्वारा 15 मई से 16 मई 2023 तक बैंगल इसरो सेंटर का भ्रमण कराया गया था। 
फ़ायदेमंद यात्रा के बाद छात्रों का पुनः चयन तिरुअनंतपुरम केंद्र के लिए किया गया। किशोर को तैयार करने की पहल के तहत युवा कार्यक्रम के लिए आयोजित परीक्षा में अभिनव राज का चयन किया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा की कार्यशाला रोशनलाल ने कहा कि अभिनव राज ने मेहनत और दृढ़ संकल्प से अपने सपने को साकार किया है। यह सफलता के योग की ओर जाने का रास्ता है। ऐसी फैकल्टी उत्कृष्ट कृति पर पूरे विद्यालय परिवार को बहुत गर्व है।अभिनंदन कुमार अंजू देवी के पुत्र अभिनव राज के चयन से भागलपुर स्थित नीलकंठ नगर में खुशनुमा महासागर है।बातचीत में नवोदय ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा ने ही मुझे यह लुक बनाया है इसरो सेंटर यात्रा और इसरो प्रधान से मुलाकात और नई नी नी को सीखने का अवसर मिला। अब मैं आई आई एस टी तिरुवनंतपुरम की यात्रा (17 से 22 जुलाई) की तैयारी में लगा हूं।

01 फ़रवरी 2011

22 से होगी बीसीए व एमसीए की परीक्षा

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीसीए व एमसीए की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। यह जानकारी विवि के पीआरओ डॉ. इकबाल अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि बीसीए व एमसीए की परीक्षा 22 फरवरी से होगी। बीसीए व एमसीए की परीक्षा के लिए फार्म भरने की तिथि 05 से 11 फरवरी तक रखा गया है। दंड शुल्क के साथ फार्म 12 से 14 फरवरी तक जमा लिया जाएगा।

21 जनवरी 2011

प्राइवेट स्कूलों में नामांकन, उम्र बनी अड़चन

नीरज कुमार, पटना । अगर आप अपने लाड़ले का नामांकन क्लास वन में कराना चाहते हैं तो उसकी आयु एक बार ध्यान से जरूर देख लीजिए। शिक्षा के अधिकार के तहत बच्चों के क्लास वन में नामांकन की उम्र सीमा अब छह वर्ष कर दी गयी है। नया कानून अभिभावकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पूर्व के नियमानुसार कक्षा वन में नामांकन के लिए बच्चों की उम्र पांच वर्ष निर्धारित की गयी थी लेकिन इस वर्ष यह बदल जायेगा।

क्लास वन के लिए बच्चों की उम्र में एक वर्ष की वृद्धि अभिभावकों के लिए किसी आफत से कम नहीं है। बोरिंग कैनाल रोड निवासी मुकेश कुमार ने राजधानी के एक प्रतिष्ठित प्ले स्कूल में अपने बच्चों का नामांकन दो वर्ष पहले कराया था। इस वर्ष वे अपने बच्चे का नामांकन सीबीएसई से मान्यता प्राप्त किसी विद्यालय में कराना चाहते हैं लेकिन जब उन्होंने विद्यालयों का दौरा किया तो उनका माथा ठनका। कारण विद्यालयों के सूचना पट पर चिपकी यह सूचना कि छह वर्ष से कम उम्र के बच्चे का क्लास वन में नामांकन नहीं हो सकता। अब श्री कुमार परेशान हैं उनकी समस्या न तो विद्यालय के प्राचार्य सुन रहे हैं न ही सरकार। पूर्व में जिस विद्यालय में उन्होंने नामांकन कराया था, उसके अनुसार उनके बच्चे की उम्र इस साल पांच वर्ष सात माह हो रही है। अब उन्हेंसमझ नहीं आ रहा है कि करें तो क्या करें। जिस प्ले स्कूल में अब तक पढ़ा रहे थे, उससे इस वर्ष बच्चा निकल जायेगा और सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालय में नामांकन भी नहीं हो पायेगा तो बच्चा कहां जायेगा? इस तरह की परेशानी मात्र मुकेश कुमार या संदीप पंडित की नहीं है बल्कि झा जी की भी नींद हराम है। शिक्षा का अधिकार कानून राजधानी के हजारों अभिभावकों के लिए एक आफत बन गया है। बच्चों की माताएं तो समस्या के लिए सरकार को दोषी ठहरा रहीं हैं। उनका कहना है कि सरकार ही बताये कि मेरे बच्चे का नामांकन कहां होगा।

वहीं दूसरी ओर निजी विद्यालयों के प्राचार्यो का कहना है कि शिक्षा का अधिकार कानून हर हालत में लागू किया जायेगा। खासकर उम्र की सीमा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है।

07 नवंबर 2010

नौंवी-दसवीं की परीक्षा का प्रारूप बदला

नई दिल्ली। सीबीएसई ने 9वीं और 10वीं कक्षा में लागू सीसीई के तहत समेटिव मूल्यांकन के प्रारूप में परिवर्तन कर दिया है। नए प्रारूप में अंकों को घटाया गया है और परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों को भी शामिल किया गया है। प्रश्नपत्रों में बदलाव 2011 में होने वाली परीक्षा के लिए लागू कर दिया गया है। बोर्ड का मानना है कि ये बदलाव छात्रों के बेहतर मूल्यांकन करने के लिए किए गए है।

सीबीएसई ने सेमेटिव-टू की परीक्षाओं के लिए अंग्रेजी रीडिंग सेक्शन में पांच-पांच अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्नों में बदलाव कर इनकी संख्या दो कर दी है, जबकि शेष दो में छात्रों की क्षमताओं का आकलन किया जाएगा। बोर्ड की ओर से स्कूलों को भेजी जानकारी के अनुसार चार प्रश्न एक कविता पर केंद्रित होगा। राइटिंग सेक्शन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। व्याकरण में छात्रों का सही मूल्यांकन करने के लिए भी व्यापक परिवर्तन किए गए है। व्याकरण में अब तक चार-चार अंकों के पांच बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाते रहे है, जबकि अब दो ही पूछे जाएंगे। इसमें भी खाली जगह भरने, वाक्य पूरा करने और संवाद पूरा करने से संबंधित सवाल होंगे। इसके बाद इस हिस्से में शामिल तीन अन्य सवालों के जरिये छात्रों की क्षमताओं का आकलन होगा। इनमें छात्रों को बॉक्स को सही ढंग से जोड़ना, संपादन करना व वाक्य को बदलने जैसे सवालों को हल करना होगा। बोर्ड का उद्देश्य मुख्यरूप से सही और बेहतर मूल्यांकन करना है। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि इसी प्रारुप के आधार पर मार्च 2011 में होने वाली परीक्षाओंके प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे। बोर्ड का कहना है कि स्कूलों को समय रहते इस संबंध में जानकारी दे दी गई है, लिहाजा वे इसी आधार पर छात्रों की तैयारी को अंजाम दें।

29 अक्टूबर 2010

बिना स्कूल गए आप ले सकते हैं 12 वीं की डिग्री

भागलपुर : अगर आपने आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी है और आप 12वीं करना चाहते हैं तो बिना स्कूल गए भी आप अपनी पढ़ाई चालू रख सकते हैं। नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ ओपेन स्कूल के तहत यह संभव है।

वैसे तो पढ़ाई की यह व्यवस्था 20 वषरें से चालू है। लेकिन बहुत लोगों को इसका पता नहीं है। शिक्षा की इस व्यवस्था को लोकप्रिय बनाने के लिए टीएनबी कालेजिएट स्कूल प्रशासन ने पहल की है। आठवीं के बाद बिना स्कूल आए भी नौवीं से पढ़ाई की चाहत रखने वालों के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है। ऑन लाइन नामांकन लेकर आप नौवीं से अपनी पढ़ाई चालू कर सकते हैं। नामांकन के लिए आप को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। साथ ही घर बैठे सारी किताबें उपलब्ध हो जाएंगी। इंटरनेट पर लॉग ऑन कर आप नामांकन ले सकते हैं। टीएनबी कालेजिएट के प्राचार्य डॉ. राधेश्याम राय ने बताया कि इस दूरस्थ शिक्षा को लोग भुल चुके थे। इसके लिए उन्होंने जागरूकता अभियान चलाया है। नौवीं में नामांकन लेने पर एक हजार का खर्च आता है। इसमें से पांच सौ रुपए की पुस्तकें मुहैया कराई जाएगी। एनआईओएस के नाम से मानव संसाधन विभाग भारत सरकार की इस शिक्षा व्यवस्था से 12 वीं तक की डिग्री आसानी से ली जा सकती है। प्राचार्य डॉ. राय ने बताया कि इस बार उन्होंने क्षेत्रीय निदेशक से बात कर इसे विकसित करने का प्रयास किया है। परिणामस्वरूप अब तक 20 छात्रों ने दसवीं की पढ़ाई फिर से शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि यह शिक्षा वैसे छात्रों के लिए काफी फायदेमंद है जो स्कूल नहीं आ सकते है,ं लेकिन पढ़ाई को इच्छुक हैं। भागलपुर जिले के दस स्कूलों को इसका परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इसमें होली फैमिली स्कूल, माउंट असीसि, सरस्वती विद्या मंदिर चंपानगर, मारवाड़ी पाठशाला, राजकीय बालिका इंटर स्कूल, जिला स्कूल, मोक्षदा बालिका इंटर स्कूल, जगदीशपुर व इंटर स्कूल नवगछिया शामिल है। प्रथम ऑन लाइन प्रवेश की तिथि एक मार्च से 31 अगस्त व दूसरी एक सितंबर से 28 फरवरी है। इसकी परीक्षा साल में दो बार अप्रैल- मई व अक्टूबर-नवंबर में आयोजित की जाती है।

बायोटेक छात्र भी बन सकेंगे डॉक्टर

मुकेश केजरीवाल, नई दिल्ली । अब डॉक्टर बनने के लिए जीव विज्ञान (बायोलॉजी) की पढ़ाई अनिवार्य नहीं रह जाएगी। एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए पहली बार जैव प्रौद्योगिकी (बायो टेक्नोलॉजी) विषय को भी उपयुक्त मान लिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के मुताबिक इससे 11वीं में बायोटेक विषय लेने वाले मौजूदा छात्रों को तो फायदा होगा ही, एक अहम विकल्प उपलब्ध होने से इस विषय में छात्रों का रुझान भी बढ़ेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक उच्चतर माध्यमिक स्तर पर अब बायोटेक की पढ़ाई करने
वाले छात्रों को भी एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) के पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए योग्य माना जाएगा। हालांकि दाखिले के लिए अन्य सभी योग्यताएं पूर्ववत रहेंगी। इसके लिए बहुत जल्दी ही एमसीआइ की ओर से अधिसूचना जारी होने वाली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव (मानव संसाधन) देबाशीष पांडा के दस्तखत के साथ ही एमसीआइ की इस अधिसूचना को अंतिम मंजूरी भी मिल गई है। अब तक एमसीआइ के दिशानिर्देश के मुताबिक उच्चतर माध्यमिक स्तर पर भौतिकी, रसायनशास्त्र के साथ जीव विज्ञान की पढ़ाई करने वाले छात्रों को ही एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिले के योग्य माना जाता था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस फैसले से पहले सीबीएसई और दूसरे उच्चतर माध्यमिक बोर्ड व मेडिकल कॉलेजों की भी राय ली थी। सीबीएसई के अध्यक्ष विनीत जोशी ने दैनिक जागरण से बातचीत में इस कदम को छात्र, डॉक्टरी के पेशे और मेडिकल कॉलेजों, सभी के लिए फायदेमंद बताया है। जोशी के मुताबिक, बायोटेक पाठ्यक्रम जब सीबीएसई में शुरू हुआ था, उस समय छात्रों ने इसमें काफी दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन, उन्हें ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (एआइपीएमटी) में नहीं बैठने दिए जाने की वजह से इस विषय की मांग घटती गई।