डिग्री कालेज रंगरा से स्थानांतरण को लेकर आमरण अनशन दुसरे दिन भी जारी
नवगछिया। बिहार सरकार द्वारा नव सृजित डिग्री कालेज रंगरा का स्थानांतरण किए जाने का लगातार विरोध चरम पर पहुंच रहा है। रंगरा तेजनारायण उच्च विद्यालय से डिग्री कॉलेज स्थांतरित के विरोध में दुसरे दिन गुरुवार को भी अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर छात्र बैठै रहे। रंगरा स्थित तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर में डिग्री कॉलेज को विनोवा भावे विद्यालय में स्थानांतरित किए जाने का विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा। अपनी मांगों को लेकर छात्र अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर दुसरे दिन भी बैठे रहे। रंगरा प्रखंड के छात्रों एंवम ग्रामीणों की एकजुटता बढ़ती जा रही है और एकजुटता का मिशाल पेश कर में सैकड़ों लोग अनशनकारी के समर्थन में दुसरे दिन साथ बैठ कर अपनी मांगों पर डटे रहे और रंगरा क्षेत्र के छात्रा बहनों भी अनशन स्थल पर बैठ कर अपनी आक्रोश को जता रही है। लगातार भावुक होकर रोकर अपने अधिकार की मांगों को लेकर डटे हुए है।
आमरण अनशन पर बैठे आशुतोष सिंह ने बताया कि हम सभी अनशन पर बैठने से पुर्व विशाल मशाल जुलूस, पुतला दहन, आक्रोश मार्च, हस्ताक्षर अभियान जैसे चरणबद्ध तरीके आंदोलन के बाद अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे है और मांग जब तक पुरा नही होती है बैठै रहेंगे और रंगरा ने एकजुट होकर कहा जिस तरह सैकड़ों लोगों ने एकसाथ विशाल मशाल जुलूस, धरना प्रदर्शन किया और आक्रोश मार्च निकाल कर जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्राएं एवं समर्थन मिला उसी तरह से आगे भी डटे हुए रहेंगे।
अनशनकारी अनुज चौरसिया ने बताया कि स्थानांतरण के विरोध में रंगरा प्रखंड के सभी जगहों पर आमजनों में गुस्सा फूटते दिखाई पड़ रहा है। सभी वर्गों के आम जनमानस, छात्र लगातार एक स्वर में एक ही मांग को लेकर अडिग है कि डिग्री कॉलेज रंगरा के तेनारायण उच्च विद्यालय में ही संचालित किया जाए और सरकार को किसी भी परिस्थिति में स्थानांतरण रोकना होगा ताकि रंगरा प्रखंड के सभी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु भविष्य में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं हो। यह कहां का न्याय है कि भवन निर्माण एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद कॉलेज को छल कर स्थानांतरित कर दिया गया, जो क्षेत्र की जनता के साथ काफी दुखद, छल एवं धोखा है और यह छल को वापस नहीं लिया जाता है तो हम अपने साथियों के साथ अनशन पर बैठे हुए रहेंगे और चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
अनशनकारी मृदुल शर्मा ने बताया कि स्थानांतरण जो कि तीनटैंगा दियारा क्षेत्र में किया गया जो कि बाढ से लगातार साल में तीन महीने से ज्यादा प्रभावित रहता है जो कि डिग्री कॉलेज संचालित होने में काफी परेशानी होगी।
सभी ग्रामीण रंगरा क्षेत्र के सभी वर्गों के छात्र-छात्राए एंवम अभिवावकों के अंदर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार आपस में सामंजस्य स्थापित जा रहा और आमरण अनशन पर अपनी सहमति दे रहे हैं। और आमरण अनशन स्थल पर आमजनों में सर्वसम्मति से निर्णय करते हुए शांतिपूर्ण उच्च शिक्षा मंत्री श्री संजय सिंह टाइगर एवं स्थानीय विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से लगातार नम्र निवेदन करते हुए स्थानांतरण आदेश को तत्काल रद्द कर रंगरा में ही कॉलेज शुरू करने की मांग कर रहे हैं अन्यथा अनशन के साथ साथ हम सभी उग्र आंदोलन करने में बाध्य हो जायेंगे।
आज आमरण अनशन पर आशुतोष सिंह,अनुज चौरसिया, मृदुल शर्मा सहित दर्जनों लोग आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं अपनी मांगों को लेकर। अनिश्चितकालीन आमरण अनशन स्थल पर अपनी सहमति प्रदान करने हेतु आते जाते रहे हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र वासी।
इस आमरण अनशन अपनी सहमति देने के लिए आए गोपालपुर पुर्व विधायक गोपाल मंडल, सियाराम मंडल, मोहम्मद फारुख, मोहम्मद भोलु, राकेश ठाकुर, राजन ठाकुर, बंटी ठाकुर, रोजी ठाकुर, पंकज जायसवाल, मोहम्मद हाकीम, सिकंदर मंडल, गुलशन झा, आनंद सिंह, उप प्रमुख दिवाकर सिंह, प्रियतोश सिंह, राजेश शर्मा, चितरंजन शर्मा, शंकर शर्मा, सियाराम मंडल , आशीष मंडल, बंटी ठाकुर, राकेश ठाकुर, मिक्कू झा, भरत भूषण गणपति, बिहारी मंडल, मिठ्ठू जायसवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण अनशन स्थल पर सबो ने अपनी सहमति प्रदान किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें